कानपुर। केडीए में ओएसडी ऋतुप्रिया को सेल जोन-1ए, बी भूमि बैंक जोन-1ए, 1-बी, 2ए व 2बी और प्रवर्तन जोन-2ए के साथ न्यू कानपुर सिटी में भूमि अर्जन का दायित्व दिया गया है। तहसीलदार अर्चना शर्मा को भूमि बैंक-3 और प्रवर्तन जोन-4 का जोनल प्रभारी बनाया गया है। केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को पुराने कार्य के साथ नए का आवंटन भी कर दिया।
ओएसडी मीनाक्षी गुप्ता को पीएम आवास योजना व मलिन बस्ती, ओएसडी रेनू पाठक को जनसूचना विभाग, अधिशासी अभियंता प्रेम चंद्र आर्या को इंजीनियरिंग जोन-3, 4 का कार्यभार दिया गया है। सहायक नगर नियोजक शताक्षी भट्ट को प्रभारी नगर नियोजक का प्रभार दिया गया है। नगर नियोजक रहे मनोज कुमार का हाल में ही मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ट्रांसफर हो गया था। इसी तरह सहायक अभियंता सीबी पांडेय को प्रवर्तन जोन-2 बी का कार्य दिया गया है। ओएसडी रवि प्रताप सिंह को एसडीएम श्रावस्ती, ओएसडी बृजेंद्र उपाध्याय को एसडीएम बाराबंकी और नरेंद्र कुमार को आगरा विकास प्राधिकरण में अधिशासी अभियंता के पद पर भेजा गया है।