फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहरवासियों को दो दिन रहेगी पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गंगा बैराज से शनिवार को शहर में पानी की आपूर्ति बंद रहने से करीब ढाई लाख लोगों को किल्लत हुई। उधर, जल निगम ने चुन्नीगंज बस अड्डे के पास टूटी मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत शुरू की। आठ तारीख तक यह कार्य पूरा करने और नौ दिसंबर से पुन: पानी की आपूर्ति शुरू करने का दावा किया है।
विज्ञापन

गंगा बैराज से शहर में फूलबाग स्थित इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन तक पानी पहुंचाने वाली मुख्य पाइपलाइन चुन्नीगंज बस अड्डे के पास टूट गई थी। जल निगम निर्माण खंड द्वितीय (नगरीय) के अधिशासी अभियंता प्रवीण यादव ने बताया कि टूटी पाइप की मरम्मत के लिए शनिवार को गंगा बैराज प्लांट से शहर की तरफ पानी की आपूर्ति बंद की गई। टूटे पाइप को काटकर उसमें भरा पानी डीवाटरिंग पंप लगाकर निकाला गया। जल निगम के अवर अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि मरम्मत कराने में दो दिन और लगेंगे। इसके बाद नाै दिसंबर से बैराज से शहर की तरफ पानी की आपूर्ति की जाएगी।
इन मोहल्लों में हुई पानी की किल्लत
पटकापुर, इटावा बाजार, शिवाला, सिविल लाइंस, रामनारायण बाजार, कैनाल पटरी, हरवंश मोहाल, भूसाटोली, मोतीमोहाल, बिरहाना रोड, परेड, कुलीबाजार, जनरलगंज, हटिया, शिवाला, बंगाली मोहाल आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें