फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीरंदाजी प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सीआईएससीई बोर्ड की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 29 से 31 अगस्त तक केरल में हुई। इसमें जिला तीरंदाजी संघ से संबद्ध यूथ आर्चरी अकादमी के आठ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


जिला तीरंदाजी संघ के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने बताया कि अंडर-19 बालिका वर्ग की इंडियन राउंड प्रतिस्पर्धा में विदुषी शुक्ला (सेंट थाॅमस स्कूल, किदवईनगर) ने एक रजत, दो कांस्य पदक जीते।

अंडर-17 बालिका वर्ग की इंडियन राउंड प्रतिस्पर्धा में रतनम दीक्षित (सेंट थाॅमस स्कूल, किदवईनगर) ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर बेस्ट आर्चर ट्रॉफी भी आपने नाम की। इसी स्कूल की रीतिका सिंह ने दो कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन


अंडर-17 बालक वर्ग की इंडियन राउंड प्रतिस्पर्धा में विधुराज केसरवानी (मर्सी मेमोरियल स्कूल) ने तीन स्वर्ण पदक जीते। जीत के साथ ही इन खिलाड़ियों ने नवंबर में होने वाले स्कूल गेम्स की एसजीएफआई तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर, कोच संदीप कुमार, शैलेश कुमार, मौसमी साहू, कोच फागू महातो, दीपक शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें