फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मजदूरों को बकाया भुगतान का दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जेके जूट मिल मजदूर मोर्चा की ओर से रविवार को पीरोड स्थित लेनिन पार्क में बैठक की गई। अध्यक्षता सागरमल गुप्ता ने की। बैठक में महामंत्री राजू प्रसाद ने बताया कि मिल की बिहार स्थित जमीनों से कर्मचारियों का बकाया भुगतान कराया जाएगा। सबसे पहले पीएफ का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रमोटर व उनके पुत्र के बहकावे में मजदूरों को नहीं आना चाहिए। कोर्ट नियुक्त आईआरपी दीपक अग्रवाल ने जल्द भुगतान का भरोसा दिया है। बैठक में विनोद सक्सेना, अमरनाथ शुक्ला, राकेश श्रीवास्तव, गोपाल तिवारी, सूरज बिहारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें