फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खानचंद्रपुर से बढ़कर उमरन तक पहुंचा क्रोमियम का प्रकोप

Wed, 26 Nov 2025 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। औद्योगिक इकाइयों से निकाले गए क्रोमियम कचरा की उठान के बाद भी इसका प्रकोप खानचंद्रपुर से बढ़कर उमरन तक पहुंच चुका है। आलम यह कि बिना मूलभूत सुविधाओं के खानचंद्रपुर के लोग क्रोमियम से जंग लड़ने में लाचार नजर आ रहे हैं। गांव में जल निकासी के पुख्ता इंतजाम न होने से लोगों को अन्य बीमारियों के फैलने का भी खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

रनियां के खानचंद्रपुर मटियामऊ मार्ग पर करीब 20 साल पहले करीब 95, 000 मीट्रिक टन क्रोमियम कचरा डंप कर दिया गया था। समय के साथ क्रोमियम के प्रकोप से भूजल दूषित हो गया। दूषित पानी पीने से लोगों के शरीर में भी मानक से अधिक क्रोमियम पहुंच गया है। एनजीटी की सख्ती की बाद क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कचरा की उठान करवा दी गई। डंपिंग स्थल पर अभी भी मिट्टी युक्त क्रोमियम पड़ा है। इधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों की क्रोमियम की जांच करवाने के साथ प्रति माह आठ स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं।
पाल पुरवा निवासी मनोज पाल, रवि, अरुण कुमार व मथुरा पाल आदि ने बताया कि खानचंद्रपुर व इसके मजरे नगर पंचायत में शामिल होने पर विकास की आस जगी थी, मगर गांव अभी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। डॉक्टरों की ओर से क्रोमियम से जंग जीतने के लिए स्वच्छता को अहम बताया गया है। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते पूरे गांव में सफाई नहीं होती है। वहीं जल निकासी के पर्याप्त प्रबंध न होने से घरों से निकलने वाला पानी सड़क किनारे खाली खेतों में भरा है। यादव पुरवा जाने वाली मार्ग पर बनाई गई नाली टूटी होने से लोगों को निकलने में दुश्वारी होती है। दूषित पानी जमा होने से गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गांव के लोगों ने कई बार जिम्मेदारों से इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

...................................
17 साल पहले बना खडंजा, ईंटे तक हो गईं गायब
चौहान पुरवा निवासी जय सिंह, यादव पुरवा के पिंटू यादव ने बताया कि खानचंद्रपुर से चौहान पुरवा जाने वाले मार्ग पर करीब 17 साल पहले खडंजा डाला गया था। समय के साथ सड़क से ईंटें गायब हो गईं। खानचंद्रपुर के नगर पंचायत में शामिल होने के बाद भी सड़क नहीं बन सकी है। गड्ढे युक्त सड़क से निकलने में परेशानी होती है। जरा सी बारिश होने में सड़क कीचड़ में बदल जाती है। इस पर आवागमन करने के दौरान बाइक सवार फिसल कर भी गिर जाते हैं।
..................................
वर्जन................
खानचंद्रपुर व इसके मजरों में सफाई के लिए सफाई कर्मी जाते हैं। यदि कहीं गंदगी है तो रोस्टर लगाकर सफाई करवाई जाएगी। चौहानपुरवा को जाने वाली सड़क का जल्द डीपीआर तैयार शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण का कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- मनीष राय, ईओ नगर पंचायत रनियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें