फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के कॉलेजों में सबसे हाई रहेगी क्राइस्ट चर्च की मेरिट, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

Wed, 15 May 2019 01:21 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
छात्रों की फाइल फोटो
विज्ञापन
सीबीएसई, सीआईएससीई और यूपी बोर्ड 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद अब छात्रों की नजर किसी अच्छे कॉलेज से स्नातक करने पर है। इंजीनियरिंग, मेडिकल व अन्य प्रोफेशनल कोर्स के अलावा आज भी बीए, बीएससी और बीकॉम का क्रेज बरकरार है।
विज्ञापन


इसके लिए कानपुर में सबसे अच्छा कॉलेज मॉल रोड स्थित क्राइस्ट चर्च को माना जाता है। प्रत्येक वर्ष यहां एडमिशन को लेकर काफी मारामारी रहती है। इस बार भी उम्मीद है कि कॉलेज की 1240 सीटों के लिए छात्रों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ेगी। 

चूंकि तीनों बोर्ड में 12वीं के परिणाम काफी बेहतर आए हैं, इसलिए मेरिट भी हाई होने की उम्मीद है। पिछले बार 89 प्रतिशत अंक तक हासिल करने वाले छात्रों को यहां एडमिशन मिल पाया था जो इस बार बढ़ने की संभावना है। विशेषज्ञों की मानें तो इस बार 94 प्रतिशत से अधिक ही यहां की मेरिट होगी।

क्राइस्ट चर्च में आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो जाएगी। एक ओर छात्र क्राइस्ट चर्च में प्रवेश लेना चाहते हैं वहीं कॉलेज में शिक्षकों की काफी कमी है। कुछ साल पहले तक यहां 100 से 110 शिक्षक हुआ करते थे जो अब महज 45 रह गए हैं। प्रिंसिपल आरके गुप्ता का दावा है कि जल्द ही शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इतनी सीटों पर मिलेगा एडमिशन
कोर्स                                 सीटें

बीए                                  360
बीएससी मैथ्स और बायोलॉजी      480
बीकॉम                               400

इन बैंकों से मिलेंगे टोकन
यूपी कोऑपरेटिव बैंक की क्राइस्ट चर्च कॉलेज, डीएवी, नवीन मार्केट, मोतीझील, गोविंदनगर, मॉल रोड, सर्वोदय नगर, बिरहाना रोड ब्रांच से तीन सौ रुपये में आवेदन फार्म के लिए टोकन मिलेंगे। इसके बाद छात्रों को cccknp.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसकी हार्ड कॉपी भी कॉलेज में जमा करनी होगी। टोकन मिलने की अंतिम तारीख 14 जून निर्धारित की गई है।

परास्नातक के लिए 16 तक करें आवेदन
बुधवार से कॉलेज के एमए, एमएससी और एमकॉम कोर्स में एडमिशन के लिए भी आवेदन पत्र मिलने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए छात्र 16 जून तक कॉलेज में आवेदन कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें