फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा-विधुर भी चुनें जीवनसाथी

Thu, 12 May 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
फजलगंज स्थित अमर उजाला कार्यालय मेें हुई मीटिंग में मौजूद सामूहिक विवाह कराने वाली संस्थाओं के पदाधिकारी।  - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। विधवा, विधुर और तलाकशुदा लोगों का विवाह कराने के लिए ‘अमर उजाला’ ने पहल की है। इस संबंध में बुधवार को फजलगंज स्थित कार्यालय में दूसरी मीटिंग भी हुई। इसमें सामूहिक विवाह कराने वाली विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ समारोह कराने का निर्णय लिया गया। विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपने नंबर भी जारी किए हैं। शादी के लिए इच्छुक लोग इन नंबरों पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बता दें इस संदर्भ में पहली बैठक 20 मार्च को हुई थी।
विज्ञापन

बैठक में संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। रणनीति तय की गई कि वे संस्था के माध्यम से जोड़ों का रजिस्ट्रेशन करेंगे और उनकी जांच-पड़ताल करके फाइनल सूची बनाएंगे। पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि संस्‍थाएं अपने-अपने समाज के विधवा, विधुर और तलाकशुदा महिला, पुरुषों व उनके परिवार से संपर्क करेंगी। विवाह कार्यक्रम के सिलसिले में अगली बैठक जल्द बुलाई जाएगी।
इन संस्थाओं के नंबर पर करें संपर्क
श्री गुरु सिंह सभा, लाटूश रोड के प्रधान हरविंदर सिंह लार्ड : 9984855555, ओल्ड सक्खर सिंधी पंचायत के महामंत्री अमित्र खत्री : 9721000041, वीर अभिमन्यु क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह : 9889536310, श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर आनंदपुरी के प्रचार मंत्री अनूप जैन : 9044008877, श्री अग्रसेन वंशज सभा के संयोजक आलोक अग्रवाल : 9415068189, अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया ः 9935680780, मां गंगा सेवा समिति के संस्थापक बालयोगी अरुणपुरी चैतन्य ः 9454770920
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें