फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: डंडों से पीटकर युवक की हत्या, दोस्तों के साथ पीने गया था शराब, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 30 Jul 2021 11:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चित्रकूट में घर के दरवाजे पर बैठे युवक को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। घटना से गुस्साए परिजनों ने झांसी-मिर्जापुर मार्ग पर शव रख जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। मृतक के पुत्र ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


आरोपी मौके से फरार हैं। देर शाम पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शंकरगंज खटिकाना मोहल्ला निवासी नितिन रैकवार ने बताया कि गुरुवार की शाम पिता धवेेला (38) पड़ोसी सुनील रैकवार व चुन्नू केवट के साथ भैरोपागा शराब पीने गए थे।

शराब पीने के बाद पिता अकेले लौट आए और दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच दो युवक डंडा लेकर आए और पिता से गालीगलौज करते हुए पिटाई कर दी। आरोपी उन्हें अकेले छोड़कर आने के लिए गाली दे रहे थे। मोहल्ले वालों को आता देख हमलावर भाग निकले। पड़ोसियों की मदद से पिता को जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इधर घटना के गुस्साए लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर झांसी-मिर्जापुर मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पत्नी उमा ने सुनील व चुन्नू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें