फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: दोस्तों के साथ नहाने गए ममेरे-फुफेरे भाइयों की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

Sun, 12 May 2024 07:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: तालाब में नहाने गए ममेरे-फुफेुरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
तालाब में डूबने से ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चित्रकूट में दोस्तों के साथ तालाब में नहा रहे ममेरे-फुफेुरे भाई डूब गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण उन्हें निकालकर सीएचसी लाए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पहाड़ी थाना क्षेत्र के सालिगपुर निवासी चुनकी देवी ने बताया कि वह बेटे छोटू मिश्रा को लेकर एक सप्ताह पहले मऊ थाना क्षेत्र के पिंपरौंद गांव मायके आई थी। रविवार की सुबह भाई बालगोविंद पांडेय का बेटा शनि पांडेय (11) और छोटू मिश्रा (12) गांव के कुछ अन्य दोस्तों के साथ आधा किलोमीटर दूर जोखा तालाब में नहाने गए थे।

विज्ञापन


गहरे पानी में छोटू और शनि डूबने लगे। यह देखकर अन्य दोस्त डर गये। बिना किसी को बताए अपने घर चले गए। काफी देर तक शनि और छोटू घर नहीं लौटे तो परिजनों ने दोस्तों से घर जाकर पूंछा। डरे दोस्तों ने रोते हुए बताया कि दोनों तालाब में डूब गए हैं। इस पर आनन-फानन परिजन और ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की।

लगभग आधे घंटे बाद छोटू और शनि को तालाब से बाहर निकाला। उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों को उनकी मौत का यकीन नहीं हुआ तो दोनों को शिवराजपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अजीत पांडेय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें