फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : सामूहिक दुष्कर्म कर बेसुध किशोरी को सड़क किनारे फेंक आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज

Sat, 04 Jul 2020 06:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चित्रकूट जिले की सीमा से सटे बांदा जिले के बदौसा थाना अंतर्गत एक गांव के दो युवकों ने अपने ही गांव की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद बाइक से चित्रकूट जिले के गढ़ी घाट गांव के पास सड़क किनारे बेसुध किशोरी को फेंककर भाग गए।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी को इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है। पिता ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के पिता ने बताया कि गांव के दो युवक उसकी बेटी को बहला फुसला कर बृहस्पतिवार की शाम बाइक से ले गए थे।

काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। गांव के दो युवकों ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाइक से लाकर गढ़ी घाट के पास मृत समझकर फेंक गए। किशोरी को बेहोशी हालत में देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, अपर एसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय व सीओ रजनीश यादव पहाड़ी पुलिस टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया और उन्हें जानकारी दी। गंभीर दशा के चलते डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है। थाना प्रभारी सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें