उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में आंधी व बारिश के बीच जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में युवती समेत तीन की मौत हो गई। कच्चे घर की दीवार के मलबे में दबे किसान व सड़क दुर्घटना पर दुकानदार की मौत हो गई। वहीं एक युवती की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने तीनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
सीतापुर चौकी अंतर्गत रानीपुर खाकी गांव का किसान रामशरन यादव (40) पुत्र धोरीलाल यादव अपने खेत से रविवार की रात को आ रहा था। उसी समय आंधी के साथ बारिश होने लगी। जिससे गांव के बाहर बने पुराने एक कच्चे घर में रुक गया। जो अचानक घर भरभराकर गिर गया। आसपास के लोगों ने मलवा हटाया तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक के तीन पुत्रियां हैं। उस घर में कोई रहता नहीं था।