फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: सीएचसी में किशोरी की मौत, स्टाफ पर नशे में लापरवाही से इलाज करने का आरोप, हंगामा

Tue, 28 Jun 2022 04:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों व स्टाफ पर शराब के नशे में होने व इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
किशोरी की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में सोमवार रात किशोरी स्तुति पांडेय (13) पुत्री अशोक कुमार पांडेय की इलाज के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को हंगामा किया। जानकारी मिलने पर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने सीएचसी पहुंच कर मामले की जानकारी ली। परिजनों ने सीएचसी के डॉक्टर व स्टाफ पर शराब के नशे में होने व इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अस्पताल में शराब की बोतल भी बरामद हुई है। स्तुति को बुखार आ रहा था। सोमवार को उसकी हालत खराब होने पर सीएचसी के डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया और इलाज के बाद दोहपर 3 बजे डिस्चार्ज कर दिया। रात करीब 9 बजे फिर से स्तुति की हालत खराब होने पर परिजन सीएचसी लेकर आए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

स्तुति के परिजनों ने बच्ची की मौत के बाद हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि डॉक्टर और स्टाफ शराब के नशे में थे और अपनी मनमानी कर रहे थे। बार-बार कहने के बावजूद ऑक्सीजन नहीं लगाया गया। तलाशी लेने में सीएचसी के अंदर दो शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन


हॉस्पिटल में हो रहे हंगामे की जानकारी मिलते ही सुबह एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव, सीएमओ भूपेश द्विवेदी, थानाप्रभारी गिरेन्द्र सिंह ने सीएचसी पहुंच कर परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मामले में सीएमओ भूपेन्द्र द्विवेदी का कहना है कि जांच के लिए एसडीएम व दो डॉक्टरों की टीम गठित कर दी गयी है। सीएचसी प्रभारी राजेश सिंह को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें