फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: किशोरी की गला घोंटकर हत्या, शव झाड़ियों में मिला, दुष्कर्म की भी आशंका, हत्यारे की तलाश जारी

Wed, 15 May 2024 10:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट में लापता किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। दुष्कर्म की आशंका है। पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दिन पूर्व घर से लापता किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। किशोरी की गला घोंटकर शव झाड़ियों में फेंका गया। दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है। रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी मंगलवार की रात खेत की ओर जाने की बात कहकर निकली। इसके बाद घर नहीं लौटी।

विज्ञापन


काफी देर बाद जब नहीं आई तो रात में आसपास तलाश की। सुबह भी खोजबीन करते रहे। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने झाड़ियों के बीच शव मिलने की जानकारी दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे तो किशोरी की शिनाख्त हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। गला घोंटकर हत्या कर शव घर से लगभग 100 मीटर दूर झाड़ियों में फेंका गया था। सूचना पर एसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ मऊ, रैपुरा थाना प्रभारी, एसओजी व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे।

विज्ञापन

जांच पड़ताल के बाद एसपी ने कहा कि गला घोंटकर हत्या की आशंका है। दुष्कर्म की बात फिलहाल अभी नहीं है। सारी जानकारी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद होगी। हत्यारों की तलाश व हत्या की वजह की जानकारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। किशोरी के परिजनों के मोबाइल नंबर व कागजात की जांच की जा रही है। परिजनों ने फिलहाल किसी के खिलाफ अभी तहरीर नहीं दी है। किशोरी के परिजन मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें