चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा गांव में सोमवार रात दो रिश्तेदार दोस्तों के बीच विवाद हो गया। इसमें अभय पटेल ने शिवलखन पटेल (35) को तमंचे से गोली मार दी। गोली आंख के पास लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक बनी है। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा गांव में रात को दो दोस्तों के बीच कहासुनी के दौरान एक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली दूसरे दोस्त के आंख के पास लगी और वह बेहोश हो गया। गोली चलते ही आरोपी तमंचा लेकर भाग निकला। आस पास के पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस सूचना देकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बनी है। आरोपी व घायल आपस में रिश्तेदार भी हैं।