कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के रुमा गांव में मंगलवार सुबह एक संदिग्ध युवक घर में घुसते पकड़ा गया। चोर समझकर ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया और पूछताछ शुरू कर दी है।
रुमा निवासी निर्गुण ने बताया कि सुबह चार बजे घर के कमरे में आवाज सुनकर पहुंचे, तो देखा कि एक युवक अंदर घुसा हुआ था। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और नाम पता पूछने लगे, लेकिन युवक ने कुछ भी नहीं बताया। इसके बाद चोर-चोर का शोर मच गया और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए।