फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: पति बोला- मेरे घर से निकल जाओ, मना करने पर पत्नी को किया लहूलुहान

Sun, 07 Nov 2021 05:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

चित्रकूट जिले में महिला से मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण पुरी मोहल्ले की निवासी रेखा देवी का पति मुन्नालाल अक्सर उसे घर से निकालने की धमकी देता था। रविवार सुबह मुन्नालाल अपने घर आया और रेखा से कहा कि तुम मेरे घर से निकल जाओ। रेखा घर से नहीं गई और कहा कि मैं सात फेरे लेकर तुम्हारे साथ आई हूं, भाग के नहीं, मैं घर से नहीं जाऊंगी।
विज्ञापन


जिसके बाद घर में रखे डंडे से मुन्नालाल ने रेखा के ऊपर वार कर दिया। रेखा को गंभीर चोटें आई हैं। रेखा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि मेरा पति मुन्ना दूसरी पत्नी रखे हुए है। उसी के कहने पर मेरे साथ मारपीट करता है।

रेखा ने बताया कि पहले भी कई बार मारपीट की है। चित्रकूट न्यायालय में दूसरी पत्नी रखने और मारपीट करने का मुकदमा चल रहा है। रेखा ने मारपीट कर घर से निकालने की तहरीर सदर कोतवाली में दी। सदर कोतवाल राजीव सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें