हिंदू एकता महाकुंभ कार्यक्रम खत्म होते ही व्यवस्था में लगाए गए आजाद हिंद फौज संस्था व एनसीसी कैडिटों के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों के बीच कुर्सियां चलीं और गाली-गलौज हुआ।
धर्मनगरी चित्रकूट में तीन दिवसीय हिंदू एकता महाकुंभ कार्यक्रम में लंच पैकेट को लेकर कई बार अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। व्यवस्थापकों ने काफी प्रयास किए कि क्रम से सभी को पैकेट बांटे जाएं लेकिन हर बार यह व्यवस्था गड़बड़ हुई।
विज्ञापन
यहां तक कि वाहनों से पैकेट आते ही उसे लेने के लिए होड़ मची रही। कई बार इसे बांटने वालों के हाथ से लोग पैकेट छीनकर भागे। कार्यक्रम खत्म होते ही व्यवस्था में लगाए गए आजाद हिंद फौज संस्था व एनसीसी कैडिटों के बीच जमकर विवाद हुआ।
दोनों पक्षों के बीच कुर्सियां चलीं और गाली-गलौज हुआ। दोनों पक्ष एक दूसरे को पीटते रहे और मौजूद पुलिसकर्मी बस यह सब देखते रहे। बाद में पुलिसकर्मियों ने सबको तितर बितर-करने के लिए डंडे फटकारे।