चित्रकूट जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कसहाई गांव में देवर-भाभी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। देवर का शव फांसी पर लटका हुआ मिला वहीं भाभी का शव चारपाई पर पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
परिजनों ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है। बताते चलें कि घर में देवर-भाभी के अलावा कोई नहीं रहता था। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि मृतका गिरजा देवी का देवर सुखेंद्र से अवैध संबंध थे। जिसे लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ। मृतका गिरजा देवी के 5 बच्चे हैं। पति जगदेव की 4 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई।