फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: वन स्टॉप सेंटर में नाजायज हरकत का आरोप, विरोध पर नौकरी से निकालने की धमकी, डीएम बोले- जांच कराएंगे

Wed, 23 Nov 2022 10:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट में वन स्टॉप सेंटर में तैनात महिला कर्मचारियों ने शोषण करने का आरोप लगाया है। साथ ही शिकायती पत्र डीएम को सौंपा है।
विज्ञापन
वन स्टॉप सेंटर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में देवांगना मार्ग स्थित वन स्टॉप सेंटर में महिला कर्मचारियों के साथ शोषण और मनमानी के आरोप लगे हैं। एक महिला कर्मचारी ने डीएम को सौंपे पत्र में बताया कि महिला की जगह पुरुष कार्यकर्ता काम करते हैं। नाजायज हरकत करते हैं। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं।

विज्ञापन


डीएम ने मामले को गंभीर बताकर जांच कराने की बात कही है। जिला मुख्यालय की निवासी महिला ने बुधवार को डीएम को पत्र देकर बताया कि वह इसी वन स्टॉप सेंटर में कार्यरत है। यहां कई तरह की अनियमितताएं होती हैं। सीसीटीवी कैमरा बंद कर देर रात तक यहां कुछ पुुरुष कर्मचारी और बाहर से आने वाले उनके दोस्त नाजायज हरकत करते हैं।

कई बार उसके साथ भी ऐसी हरकत का प्रयास हुआ। इसका विरोध किया तो उसे नौकरी से हटवाने की धमकी दी गई। महिला ने दावा किया कि यहां सामाजिक ताना बाना से परेशान आने वाली लड़कियां व महिलाओं को रोका जाता है इनके साथ यही लोग अभद्रता करते हैं। इसका वीडियो भी होने का महिला ने दावा किया है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि एक पुरूष कर्मचारी ही विभाग का सीयूजी मोबाइल नंबर प्रयोग करता है। पूरी लिखा पढ़ी करता है, जबकि नियमत: सिर्फ महिला को ही प्रभारी बनाया गया है। इसकी जानकारी वहां डयूटीरत महिला सिपाही से लेकर आने जाने वाली महिलाओं से की जा सकती है। इस संबंध में डीएम अभिषेक आनंद ने बताया कि शिकायत मिली है। मामला गंभीर है। इसकी जांच कराने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें