फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी से मिलने पहुंचे बच्चों का वर्दीधारियों ने किया ये हाल, जानकर उड़ जाएंगे होश

Thu, 08 Jun 2017 11:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर पहुंचे सीएम योगी से मिलने पहुंचे बच्चों का हुआ बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर दौेरे पर पुहंचे। यहां उनसे मिलने आए नन्हें-मुन्हें मासूमों  के साथ सुरक्षाकर्मियों ने ऐसा सलूक किया जिसे जानकर आप के होश उड़ जाएंगे... 
विज्ञापन


गुरुवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिलने पहुंचे फूलबाग स्थित बाल भवन के तकरीबन 300 बच्चों को बेरीकेडिंग लगा करके रोक दिया गया। इस बीच छोटे बच्चों और परिजनों की पुलिस से नौंक-झौंक भी हो गई। बता दें बाल भवन में 3100 बच्चों को पेंटिग, मेहंदी, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, ज्वेलरी मेकिंग, पर्स बनाना इत्यादि सिखाया जाता है।

ये मासूम बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए ही गुरुवार को सीएम योगी से मिलने फूलबाग बाल भवन पहुंचे थे। लेकिन उन्हें फूलबाग चौराहे पर ही रोक दिया गया। मासूम बच्चे सीएम से मिलने की आस में घंटों धूप में खड़े तपते रहे। इनकी ये हालत देख किसी सुरक्षाकर्मी को तरस नहीं आया। 
विज्ञापन


बच्चों का कहना है कि उन्हें सीएम योगी से मिलने का आश्वाशन दिया गया था। इस बात से गुस्साए बच्चों और उनके परिजनों ने यहां हंगामा काटा। जबकि प्रशासन ने उसके उलट बयान देते हुए कहा जिन बच्चों को नहीं बुलाया गया था केवल उन्हीं को मिलने से रोका गया है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें