फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मौसम की मार, वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे बच्चे

Sun, 09 Aug 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। जनपद में लगातार बदल रहे मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। कभी तेज धूप, कभी बारिश और उमस भरी गर्मी के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा। इसका सबसे अधिक असर बच्चों और बुजुर्गों पर देखने को मिल रहा है। कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता के चलते बच्चे सर्दी-जुकाम, बुखार व बुजुर्ग गले के संक्रमण, डायरिया और पेट संबंधी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

सलेमपुर सीएचसी, राजपुर पीएचसी की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सुबह से ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ लग रही हैं। मरीज खांसी, जुकाम, तेज बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द, उल्टी-दस्त, पेट दर्द और वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सक डॉ. प्रियांक ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव और गर्मी के दौरान अधिक मात्रा में ठंडे पेय पदार्थों के सेवन से लोगों में डिहाइड्रेशन, पेट संबंधी संक्रमण और वायरल बुखार के मामले बढ़े हैं। बाहर का फास्ट फूड और दूषित खान-पान भी बीमारियों की बड़ी वजह बन रहा है।
डॉ. सलिल सचान ने बताया कि इन दिनों बच्चों में वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में रोजाना 15 से 20 बच्चे सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट दर्द, उल्टी और अन्य संक्रमण संबंधी समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं। इनमें से कई बच्चों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बच्चों को पूरी तरह स्वस्थ होने में सात से आठ दिन तक का समय लग रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव के दौरान बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। शरीर में पानी की कमी न होने दें, पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पीएं, ताजा एवं पौष्टिक भोजन करें तथा बाहर खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों और फास्ट फूड से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें