फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रुक रुक कर पूरे दिन हुई बारिश, मौसम हुआ सुहावना

Sun, 09 Aug 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/रसूलाबाद। रुक रुक कर शनिवार को पूरे दिन हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना रहा। हालांकि दोपहर में धूप निकलने पर कुछ देर उमस रही। आसमान में बादल छाए रहने और मानसून सक्रिय होने से करीब एक सप्ताह से बारिश हो रही है। शनिवार को सुबह हल्की धूप निकली। हालांकि कुछ देर बाद ही बादल छा रहे और रुक रुक कर हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना रहा।
विज्ञापन

हल्की बारिश से खरीफ की फसलों का भी फायदा है। यह बारिश खेतीबाड़ी के मुफीद है। धान रोपने वाले किसान रुक रुक कर हो रही बारिश को अच्छा बता रहे हैं। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली। इसपर मौसम गर्म हो गया और उमस रही। हालांकि कुछ देर बाद ही घने बादल छा गए और बारिश हुई। बारिश के कारण स्कूल से घर लौट रहे छात्र-छात्राएं भीगते हुए घर पहुंचे। कई राहगीर भी भीगते हुए निकले।
अकबरपुर, रूरा, रसूलाबाद, झींझक, मैथा व रनियां क्षेत्र में हल्की बारिश से शाम को मौसम अच्छा हो गया। केशवनगर निवासी अटल वाजपेयी, अजय यादव निवासी केशव नगर, मलखानपुर निवासी जगतपाल और कहिंजरी निवासी नरेश दीक्षित ने बताया कि रुक रुक कर हो रही बारिश धान की फसल के लिए बहुत अच्छी है। इससे खेतों में नमी बनी रहेगी और धान के पौधों को बढ़ने में मदद मिलेगी। दिन में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर शुक्रवार रात में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि आगामी पांच दिनों में बादल छाए रहने के कारण स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें