फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुको! आगे बच्चा है, ईयरफोन लगाए ट्रैक्टर चालक ने मासूम को रौंद दिया, बच्चे का शव देख रोई हर आंख

Wed, 16 Oct 2019 08:52 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मासूम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर के हसवा में ईयरफोन लगाकर ट्रैक्टर भगाना मासूम की जान ले गया। बुधवार की दोपहर मैदान में खेल रहे बच्चे को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। बेतरतीब ढंग से ट्रैक्टर चलाते हुए देखकर परिजनों ने चालक को टोका भी था। साथ में खेल रहा दूसरा बच्चा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। कस्बे के स्वामी चंद्रदास इंटर कालेज के सामने कोड़ा शाह की मजार है। मजार के आसपास कई फकीर परिवार रहते हैं। कस्बे का ही रहने वाला रजनीश ट्रैक्टर से पास के एक खेत में जुताई करने गया था।

कालेज के सामने मैदान में कस्बा निवासी तबरेज का बेटा अली (3) व हाकमीन का बेटा साहिल (5) खेल रहे थे। तभी रजनीश ट्रैक्टर लेकर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर की गति तेज होने से अली पहिए के नीचे आ गया।

मौके पर मौजूद अली की बुआ अनीशा का आरोप है कि ट्रैक्टर लेकर आ रहे रजनीश को उसने शोर मचाकर टोका भी कि रुको! ‘आगे बच्चा है’, लेकिन वह कान में ईयरफोन लगा रहा था, उसने नहीं सुना। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अली की मां आशिया पास के खेत में धान की कटाई कर रही थी। पिता तबरेज कबाड़ के काम में बाहर था। हसवा चौकी इंचार्ज आशुतोष कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मासूम के बाबा कल्लू ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि रजनीश हमेशा तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चलाता था। पिछले साल ट्रैक्टर पलटा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें