इस पर उन्होंने गणेश सिंह से अपने भाई के विषय में पूछा तो उसने गुमराह करते हुए जानकारी से इनकार कर दिया। इस पर पूरा परिवार फिर से बच्चे की खोजबीन में लग गया। रात करीब 9 बजे घर के पास में ही स्थित हनुमान मंदिर के पीछे सूनसान जगह पर बच्चे का अर्द्घनग्न शव पड़ा मिला।
बच्चे की हत्या के बाद गणेश सिंह खुद का बेगुनाह दिखाने के लिए मंदिर के पास ही रुका रहा, जिसे परिजनों ने पकड़ कर पीटने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गणेश सिंह को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल ली।
पुलिस को वह भीषण नशे की हालत में मिला था। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। शव अर्द्घनग्न हालत में मिलने के चलते परिजनों ने कुकर्म की भी आशंका जताई है।
आरोपी के खिलाफ हत्या, अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म या प्रयास की पुष्टि होने पर पॉक्सो की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।- अजीत कुमार सिन्हा, एसपी आउटर