कानपुर। मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों का संचालन स्टीकर लगाकर शुरू हो गया है। कानपुर रीजन से विभिन्न रूटों पर 20 बसें आवंटित कर दी गई हैं। नियमित रोडवेज बसों की तुलना में चयनित बसों में यात्रियों से 20 प्रतिशत कम किराया लिया जाएगा।
योजना के लिए कानपुर रीजन से 34 बसों का अनुमोदन पत्र मुख्यालय भेजा गया था जिनमें विभिन्न रूटों के लिए 20 बसें संचालित करने की हरी झंडी मिली है। किदवईनगर डिपो से कानपुर-घाटमपुर-परास-बरीपाल (60 किमी), कानपुर-रमईपुर-साढ़-जहानाबाद (76 किमी), विकासनगर डिपो से रावतपुर-शिवराजपुर-उत्तरीपुरा-बिल्हौर-अख्तरगंज-लखोटिया (98 किमी), फजलगंज-रनिया-अकबरपुर-रूरा (52 किमी), फजलगंज डिपो से फजलगंज-राजपुर-गजनेर-मूसानगर (55 किमी), रावतपुर-कल्याणपुर-बैरी-मैथा-शिवली-रूरा-अकबरपुर-माती (97 किमी), आजादनगर डिपो से रावतपुर-बैरी-सलेमपुर (50 किमी), रावतपुर-बैरी-सलेमपुर (52 किमी) तक बस चलेंगी। उन्नाव डिपो से उन्नाव-नवाबगंज-असरेंदा (59 किमी), फतेहपुर डिपो से फतेहपुर-जहानाबाद (77 किमी) रूट पर बसें दौड़ेंगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा योजना में आवंटित रोडवेज बसों का संचालन ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू कर दिया गया है।