फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चेस स्क्वायर ने जीती मास्टरमाइंड ओपन टीम चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अवधपुरी स्थित मास्टरमाइंड चेस अकादमी में रविवार को दूसरी मास्टरमाइंड ओपन चेस चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें शहर की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। चार-चार खिलाड़ियों वाली टीमों के बीच 25 मिनट और 10 सेकंड की समयावधि में मुकाबले हुए। चेस स्क्वायर टीम ने सात अंक हासिल कर खिताब अपने नाम किया। सिसिलियन डायनामाइट टीम सात अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन



चेस स्क्वायर के शशांक श्रीवास्तव (केडीएमए, बर्रा), सिसिलियन डायनामाइट की आकृति गुप्ता (केंद्रीय विद्यालय, रक्षा विहार) और डायनेमिक टीम के प्रांजल सिंह (वीएसएसडी कॉलेज, श्याम नगर) ने दमदार खेल दिखाया। इन खिलाड़ियों ने कई अनुभवी खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबलों में ड्रॉ खेलकर और जीत दर्ज कर अपनी क्षमता साबित की। प्रतियोगिता में छह से 11 वर्ष तक के पांच खिलाड़ियों ने भी चालें चलीं।

हैंगिंग पीसेस की टीम तीसरे, मैग्नीशिया चौथे, द चेकमेट पांचवें स्थान और रॉयल गैम्बिट छठवें स्थान पर रही। चेस वॉरियर्स सातवें और चेकमेट स्क्वायर आठवें स्थान पर रही। कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य शहर में शतरंज को बढ़ावा देना है। मुख्य आर्बिटर प्रशंसा वर्मा रहीं, आयोजन ऋषभ निषाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें