फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Fraud: मुख्य आयकर आयुक्त से एक लाख की ठगी, साथी अधिकारी के फोटो लगे व्हाट्सएप नंबर से किया था मैसेज

Sun, 30 Jul 2023 04:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: वरिष्ठ अधिकारी के नंबर से मैसेज पर प्रीति ने तत्काल दस हजार रुपये कीमत के दस वाउचर खरीदकर भेज दिए। हालांकि कुछ देर बाद फिर से एक लाख रुपये के वाउचर की मांग की गई, तो उन्होंने झा को सीधे फोन कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शहर की मुख्य आयकर आयुक्त प्रीति जैन दास से साइबर ठग ने उनके वरिष्ठ अधिकारी के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी कर ली। ठग ने वरिष्ठ अधिकारी के फोटो लगे व्हाट्सएप नंबर से मैसेज कर जरूरत बताकर दस बार में अमेजन वेबसाइट के एक लाख के शॉपिंग कूपन ले लिए, जब महिला अधिकारी ने अधिकारी से बात की तो उन्हें ठगी का पता चला।

विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रीति के मुताबिक, दो दिन पहले उन्हें प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त शिशिर झा की डीपी लगे व्हाट्सएप नंबर से संपर्क किया गया। पहले एक मिस कॉल आई और इसके तुरंत बाद मैसेज कर हालचाल पूछा। इस बीच मैसेज करने वाले ने झा बनकर अमेजन के गिफ्ट वाउचर देने को कहा।
वरिष्ठ अधिकारी के नंबर से मैसेज पर प्रीति ने तत्काल दस हजार रुपये कीमत के दस वाउचर खरीदकर भेज दिए। हालांकि कुछ देर बाद फिर से एक लाख रुपये के वाउचर की मांग की गई, तो उन्होंने झा को सीधे फोन कर दिया। कॉल करने पर पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हो गई थी। प्रीति ने कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई रुपये मांगे, तो हो जाएं सावधान
साइबर थाना प्रभारी हरमीत सिंह कहते हैं कि मौजूदा समय में दूसरे की डीपी लगाकर व्हाट्सएप के जरिये ठगी के मामलों में इजाफा हुआ है। लोग ध्यान रखें कि अगर कोई आपका नजदीकी आपसे व्हाट्सएप पर मैसेज कर रुपये मांगे तो संबंधित व्यक्ति से सीधे फोन पर बात जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें