फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Conviction: इंसानियत के हैवान होंगे शर्मसार! दरिंदगी करने वालों की तैयार है कुंडली, पढ़िए पूरा मामला

Sun, 30 Jul 2023 03:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj Crime: एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि गुनहगहारों के खिलाफ ने ऑपरेशन कंविक्शन शुरू किया गया है। इसके तहत 20 गंभीर मामलों को चिन्हित किया गया है। चार्जशीट पेश करके उन्हें सजा दिलवाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
kannauj crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाले समाज के दुश्मनों को उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए ऑपरेशन कंविक्शन (दोष सिद्ध) शुरू हुआ है। इसके तहत उन शातिरों को कानूनी रूप से गुनहगार साबित करवाना है, जो पहले ही अपने कृत से समाज को शर्मसार कर चुके हैं।  इसी महीने ऐसे 20 शातिरों की कुंडली को ऑपरेशन कंविक्शन के तहत अदालत की चौखट पर पहुंचाया जा चुका है।

विज्ञापन

कई मामले अब फैसले की दहलीज तक पहुंच भी चुके हैं। पिछले दिनों जिले में कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिन्होंने इंसानियत को झकझोर दिया है।  मासूम बच्चियों को निशाना बनाकर उनके साथ घिनौना काम करने वाले और कई बार उनकी जान तक ले लेने वाले ऐसे शातिरों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है। मशक्कत के बाद कानून के शिकंजे में लेकर अब उन्हें उनकी करतूत का सजा दिलवाने के लिए अदालत की चौखट तक पहु़ंचाया गया है।
उनमें से कुल 20 मामलों को जल्द से जल्द नतीजे तक पहुंचाने के लिए बाकायदा ऑपरेशन कंविक्शन शुरू किया गया है। उनमें से कमोबेश सभी मामलों की चार्जशीट अदालत में पेश कर दी गई है। उनमें कुछ का फास्ट ट्रैक अदालत में कमोबेश रोजाना सुनवाई हो रही है तो कुछ ऐसे हैं जिन्हें अगले एक महीने में ही अंजाम तक पहुंचाने के लिए तथ्यों को ठोस रूप से अदालत में रखा जा रहा है।

विज्ञापन

घटना एक: मासूम से दरिंदगी, अगले दो सप्ताह में आएगा फैसला
गुरसहायगंज में 23 अक्टूबर 2022 को एक मासूम से दरिंगी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने आठ महीने बाद 23 जून को पकड़ा। उसे अदालत में पेश करने के बाद दो सप्ताह बाद सात जुलाई को चार्जशीट पेश की गई। कोर्ट में इसकी लगातार सुनवाई भी हो रही है। पुलिस का मानना है कि 15 अगस्त से पहले-पहले ही वारदात के आरोपी रामजी वर्मा को उसके किए की सजा मिल जाएगी।

घटना दो: मासूम से दुष्कर्म-हत्या, इसी सप्ताह फैसला
गुरसहायगंज कोतवाली एक गांव में पिछले वर्ष एक मासूम को टॉफी दिलवाने के बहाने बुलाकर उससे दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। बाद में उसका शव बोरी में बांधकर साइकिल से फर्रुखाबाद क्षेत्र में एक नदी में फेक दिया गया था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची थी। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में अंतिम दौर में है। अगले सप्ताह इस मामले में फैसला सुनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

दहल गया था देश, वीडियो दुनिया भर में हुआ था वायरल
गुरसहायगंज में पिछले साल दिवाली से ठीक एक दिन पहले मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने सभी को दहला दिया था। खून से लथपथ बच्ची की तस्वीरों और वीडियो ने सभी को झकझोर दिया था। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो देश-दुनिया में वायरल हुआ था। घटनास्थल पर खून से लथपथ बच्ची का मदद के लिए गुहार लगाता वीडियो और उसे अस्पताल ले जाने के लिए गोद में उठाकर दौड़ लगाते दरोगा के वीडियो ने खूब सुर्खियां पाई थीं।

रामजी को पकड़ने के जारी हुआ था पोस्टर और एक लाख का इनाम
मासूम से दरिंगी करके आठ तक फरार रहा आरोपी रामजी वर्मा मशक्कत के बाद पुलिस के हाथ लगा था। वारदात के बाद से ही वह पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। उसका सुराग पता लगाने के लिए पुलिस ने पहले उसका पोस्टर जारी किया था, उसके बाद उसके खिलाफ एक लाख रुपये का इनाम घोषित हुआ था।

मासूमों को निशाना बनाकर उनसे दरिंदगी और हत्या
एक जगह से दूसरी जगह, कई जिले और दूसरे प्रदेश की खाक छानने के बाद पुलिस को आठ महीने की जद्दोजहद के बाद आरोपी रामजी वर्मा को पकड़ने में कामयाबी मिली थी। पुलिस ने सात जुलाई को उसके खिलाफ चार्जशीट पेश करने के बाद उसे अगले एक महीने में सजा दिलवाने का लक्ष्य तय किया है। उसके खिलाफ पहले से ही दो जिलों में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसमें मासूमों को निशाना बनाकर उनसे दरिंदगी और हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज है।
विज्ञापन

गुनहगहारों के खिलाफ ने ऑपरेशन कंविक्शन शुरू किया गया है। इसके तहत 20 गंभीर मामलों को चिन्हित किया गया है। जार्चशीट पेश करके उन्हें सजा दिलवाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। गुरसहायगंज में बच्ची से वारदात के आरोपी को भी जल्द से जल्द सजा दिलवाई जाएगी। इससे समाज में कानून को सकारात्मक संदेश जाएगा।  -कुंवर अनुपम सिंह, एसपी कन्नौज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें