जैन मुनि से आशीर्वाद दिलाने की बात भी कही
दुकानदार जैसे ही अलमारी से अन्य जेवरात निकालने के लिए गया तभी एक टप्पेबाज से जेवरात से भरा पैकट डिब्बे से निकाल लिया और दुकानदार को जैन मुनि से आशीर्वाद दिलाने की बात कह कर बाहर चले गए, जब तक सर्राफ अंबिका प्रसाद बाहर आए, तब तक दोनों टप्पेबाज मौके से भाग निकले।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सर्राफ को शक होने पर उसने जेवरात के डिब्बों की जांच की तो डिब्बे से 4 हार, 2 मंगलसूत्र व 6 सोने की चेन गायब मिली। टप्पेबाजी की जानकारी होने पर सर्राफ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे बर्रा थानाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। दोनों टप्पेबाज सीसीटीवी में कैद हो गए।
पहले दो अन्य दुकानों में गए थे टप्पेबाज
अनामिका ज्वेलर्स में घटना को अंजाम देने से पहले टप्पेबाज बर्रा 5 स्थित सोनू ज्वेलर्स पंहुचे थे। दुकानदार सोनू वर्मा ने बताया कि युवकों की बातों पर शक होने पर उन्होंने जेवरात दिखाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद टप्पेबाज बर्रा स्थित दुर्गा ज्वेलर्स पहुंचे। यहां भी उनकी दाल न गलने पर टप्पेबाजों ने अनामिका ज्वेलर्स में घटना को अंजाम दिया।
बिरहाना रोड के मामले से आरोपियों की कर रहे पहचान
बर्रा पुलिस के अनुसार अनामिका ज्वेलर्स की दुकान में टप्पेबाजी करने वाले दोनों आरोपियों की फुटेज निकलवाने पर एक व्यक्ति की फुटेज कुछ माह पहले बिरहाना रोड स्थित ज्वेलर्स की दुकान में टप्पेबाजी करने वाले से मिलती जुलती दिख रही थी। पुलिस उससे पहचान कर तलाश में जुटी है।
मामले के राजफाश के लिए थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को गठित किया गया। साथ ही आसपास के भी सीसीटीवी फुटेजों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। -अंकिता शर्मा, एडीसीपी दक्षिण