फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों में न पानी और न शौचालय की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिल्हौर (कानपुर)। लोकसभा चुनावों को लेकर शनिवार को खंड विकास अधिकारी ने क्षेत्र में बनाए पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इन पोलिंग बूथों पर बुनियादी सुविधाएं न देखकर उन्होंने मौके से ही संबंधित विभागों के अफसरों को जानकारी दी। साथ ही समय रहते कार्य पूर्ण कराने को कहा। बता दें कि कई पोलिंग बूथ ऐसे थे, जहां पर पेयजल, बिजली और शौचालय तक की सुविधा नहीं थी।

शनिवार को बीडीओ दिनकर विद्यार्थी क्षेत्र के गांगूपुर, संजती बादशाहपुर, बकोठी, चंपतपुर, ददिखा, नानामउ, ढाकापुरवा, महिगवां, बाबनझाला, मिडुआ सहित कई मतदान केंद्रों पर जांच पड़ताल के लिए पहुंचे। विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्याभवन इंटर कालेज अरौल में मतदान केंद्र संख्या में एक और दो पर दिव्यांगजनों की रैंप नहीं बने मिले। महिगवां पोलिंग बूथ पर पेयजल की सुविधा नहीं थी। सभी मतदान केंद्रों की रिपोर्ट तैयार बीडीओ ने सहायक निर्वाचन अधिकारी बिल्हौर हिमांशु गुप्ता को भेजी है। ब्लाक क्षेत्र में तैनात सभी ग्राम विकास अधिकारियों को समय रहते पोलिंग बूथ के शौचालय, हैंडपंप, रैंप आदि की छूटे पड़े कार्यों को पूर्ण कराने के आदेश दिए।


मतदान केंद्रों में न पानी और न शौचालय की सुविधा
- खंड विकास अधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
- मतदान केंद्रों में बिजली तक की सुविधा नहीं मिली

अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 23 डीएचटीबीएलआरपी 2 परिचय- ददिखा स्कूल बूथ का निरीक्षण करते बीडीओ
फोटो 23 डीएचटीबीएलआरपी 3 परिचय- गांगूपुर स्कूल बूथ देखते बीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें