फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आवास योजना के फॉर्म के लिए उमड़ी भीड़, खिड़की बंद देख भड़के लोग, कार्यालय में घंटों काटा हंगामा

Mon, 13 Apr 2026 07:12 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में पीएम आवास योजना के फॉर्म को लेकर सोमवार को केडीए स्थित एचडीएफसी शाखा में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही फॉर्म लेने और जमा करने वालों की लंबी लाइन लगी रही, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई थीं।
विज्ञापन
फॉर्म के लिए लाइन लगाए लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केडीए स्थित एचडीएफसी शाखा में  सुबह से फॉर्म वितरण और जमा करने की प्रक्रिया जारी थी, लेकिन शाम करीब 4:18 बजे अचानक खिड़की बंद कर दी गई, जिससे लाइन में लगे लोगों में नाराजगी फैल गई। काफी देर से इंतजार कर रहे लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि वे सुबह से लाइन में लगे थे, लेकिन नंबर आने से पहले ही फॉर्म वितरण और जमा करने की प्रक्रिया बंद कर दी गई। इससे कई लोग बिना फॉर्म लिए ही वापस लौटने को मजबूर हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और फॉर्म वितरण की प्रक्रिया को सुचारु बनाने की मांग की। भीड़ बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें