लाल इमली में अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
ये सभी खाते मार्च 2023 में खोले गए थे, जबकि रुपये जुलाई 2023 में आए थे। सूत्रों ने बताया कि घोटाला सामने आने के बाद बीआईसी ने मिल में काम करने वाले अन्य अफसरों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। सुरक्षा अधिकारी को एकाउंट विभाग दे दिया। प्रबंधक प्रशासन का काम देखने वाले अफसर को वित्त विभाग भेज दिया। इसी तरह एकाउंट विभाग के अधिकारी को स्टोर व खरीद और एकाउंट से जुड़े अधिकारी को संपत्ति और सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी दे दी गई।
इस साल मिल बंदी की आशंका नहीं
इनमें से राजेंद्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया। लाल इमली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि अफसरों के कार्यक्षेत्र बदलने में अनुभव को नहीं देखा गया। मिल में हुए वेतन घोटाले की सीबीआई जांच कराई जाए। एफआईआर दर्ज कराकर रुपयों की रिकवरी की जाए। मार्च 2025 तक के वेतन भुगतान के लिए बजट मांगा गया है। ऐसे में इस साल मिल बंदी की आशंका नहीं है।