Kanpur Dehat: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हर कोई दुआओं में जुट गया है। जिले में भी लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कालिकादेवी मंदिर में हवन कराया गया। लोगों ने कहा कि यह देश के लिए गौरव का क्षण है। वैश्विक स्तर में हमारी स्थिति मजबूत होगी।
चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरने में अब महज कुछ ही घंटों का समय बचा है। ऐसे में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हर कोई भारतवासी दुआओं में जुट गया है। एक और जहां भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) पल-पल की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर देश भर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-पाठ शुरू हो गए हैं। कानपुर देहात में चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग के लिए लोग कामना कर रहे हैं। युवाओं, बच्चों के साथ बुजुर्गों में भी जोश और उत्साह है। अकबरपुर के कालिकादेवी मंदिर में पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने चंद्रयान मिशन की सफलता के लिए हवन किया।
बच्चे उत्साहित नजर आए और तिरंगा लेकर खड़े रहे। चंद्रयान मिशन को लेकर लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया है। अकबरपुर के बबलू भारती, संजय मिश्र, बउवा पांडेय आदि ने बताया कि वैज्ञानिकों का मिशन सफल होगा। यह देश के लिए गौरव का क्षण है। वैश्विक स्तर में हमारी स्थिति मजबूत होगी।