फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की क्राइम ब्रांच का कानपुर में छापा, युवती से पूछताछ, मोबाइल नंबर की आईडी को ट्रेस कर पहुंची टीम

Mon, 30 Aug 2021 11:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोहना इंस्पेक्टर आदेश चंद्र ने बताया कि चंडीगढ़ सेक्टर 17 की साइबर क्राइम सेल में कुछ समय पहले एक लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर पहुंची चंडीगढ़ की क्राइम बांच की टीम ने रविवार सुबह कोहना क्षेत्र में स्थित एक घर पर दबिश दी। स्थानीय पुलिस भी उनके साथ शामिल रही। एक युवती से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग व साक्ष्य नहीं मिला। तफ्तीश करने के बाद टीम हरदोई रवाना हो गई। टीम एक साइबर ठगी के मामले की जांच कर रही है। जिसमें कानपुर कनेक्शन सामने आया था। 
विज्ञापन


कोहना इंस्पेक्टर आदेश चंद्र ने बताया कि चंडीगढ़ सेक्टर 17 की साइबर क्राइम सेल में कुछ समय पहले एक लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज किया था। जिस नंबर से कॉल कर पीड़ित को ठगा गया उसमें कोहना क्षेत्र की निवासी एक युवती की आईडी लगी थी।

उसी की जांच के सिलसिले में साइबर क्राइम सेल के हेड कांस्टेबल रामपाल और सिपाही दिनेश रविवार सुबह पहुंचे। कोहना पुलिस के साथ उस युवती के घर गए। उससे पूछताछ की। जिसमें पता चला कि वह नंबर उसके पास है ही नहीं। जांच में उसकी भूमिका नहीं मिली। जिसके बाद टीम दूसरे मामले की जांच के लिए हरदोई चली गई। 
विज्ञापन


प्रीएक्टिवेटेड सिम का किया इस्तेमाल 
साइबर ठग ने जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर ठगी की है वह प्रीएक्टिवेटेड सिम के जरिये की गई। जिसमें कानपुर की युवती की आईडी लगी थी। मगर कानपुर का ठगी से कोई कनेक्शन नहीं है। साइबर क्राइम सेल अपने अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच करेगी। सेल की टीम युवती के मोबाइल नंबर समेत अन्य जानकारी लेकर गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें