कानपुर। उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में रविवार को नई टीम गठित हुई। बरेली के एसपी सिंह और कानपुर के नीरज कुमार उपाध्यक्ष बने। बरेली के मुकेश कुमार और सीतापुर के अनूप कुमार को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। कानपुर के सुधांशु आर्या को कार्यालय सचिव, फतेहपुर के सूरज भान को आयोजन सचिव और कानपुर के मनीष मिश्र को सहसचिव चुना गया। सोशल मीडिया के प्रचार-प्रसार का कार्यभार कानपुर के डॉ. अचिंत अग्रवाल और नोएडा के अभ्युदय शुक्ला को सौंपा। संरक्षक अरुण पाठक, अध्यक्ष उमेश शुक्ला, उपाध्यक्ष राजेश दीक्षित, उपाध्यक्ष रुमित सिंह सागरी और सचिव राहुल कुमार शुक्ला समेत वरिष्ठ सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं।