फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीनियर वुमंस इंटर जोनल वनडे ट्रॉफी में सेंट्रल जोन ने साउथ को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की सीनियर वुमंस इंटर जोनल वनडे ट्रॉफी में सेंट्रल जोन ने साउथ जोन को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसमें यूपीसीए की खिलाड़ी अलीगढ़ की मुस्कान मलिक और सहारनपुर की वर्णिका ने अर्धशतकीय पारियां खेल सेंट्रल जोन की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब सेंट्रल जोन की टीम दो मैचों में जीत के साथ आठ अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।
विज्ञापन


बंगलूरू स्थित सीओई मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर साउथ जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.2 ओवर में दो विकेट खोकर 220 रन बनाए। टीम से सलामी बल्लेबाज एस शुभा ने 72 रन की पारी खेली, जबकि एस अंनुशा ने 41 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सेंट्रल जोन की ओर से एसएल मीना, मीनू मानी और एसएस कलाल ने दो-दो विकेट लिए।

इसके बाद सेंट्रल जोन ने 47.2 ओवर में दो विकेट पर 221 रन बनाकर मैच जीता। सलामी बल्लेबाज नुसरत प्रवीन ने 56, वर्णिका ने 52, शिप्रा गिरी ने नाबाद 55 और मुस्कान मलिक ने नाबाद 52 रन की पारियां खेलीं। साउथ जोन की ओर से शांति ने दो विकेट लिए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच शिप्रा गिरी को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें