सीसीटीवी फुटेज व पूछताछ के जरिये पुलिस ने खुलासा किया था कि मामले में पूर्व बैंक मैनेजर राम प्रसाद, लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय, लॉकर कंपनी के कर्मचारी चंद्र प्रकाश, उसके भाई रमेश, उनके साथी करन व राकेश ने जेवरात पार कर बेचे हैं। पुलिस ने एक किलो से अधिक सोना रिकवर भी किया था। साक्ष्यों के आधार पर इन सभी को जेल भेजा था।
डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि इन सभी आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया गया है। जल्द ही गैंग रजिस्टर भी कराया जाएगा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लॉकरों से 11 ग्राहकों के 3.78 करोड़ के गहने चोरी हुए थे। इस मामले में पीड़ितों को राहत देते हुए बैंक के कार्यकारी निदेशक की ओर से मुआवजा देने की घोषणा की गई है।