फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : तीसरी से आठवीं तक सीटी और एआई पाठ्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (सीटी) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित पाठ्यक्रम शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों में प्रारंभिक स्तर से ही तार्किक सोच, समस्या समाधान, रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता विकसित करना है। इसके तहत समस्याओं को छोटे हिस्सों में विभाजित कर समाधान खोजने तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से निर्णय लेने की क्षमता विकसित कराई जाएगी।
विज्ञापन


पाठ्यक्रम के अनुसार कक्षा तीन से पांच तक कम्प्यूटेशनल थिंकिंग को गणित सहित अन्य विषयों के साथ एकीकृत करते हुए प्रतिवर्ष 50 घंटे का शिक्षण कार्य किया जाएगा। वहीं कक्षा छह से आठ तक सीटी के साथ एआई की मूलभूत अवधारणाओं और प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण के लिए 100 घंटे वार्षिक निर्धारित किए गए हैं।नई व्यवस्था में गतिविधि आधारित, अनुभवात्मक और प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण पर विशेष जोर दिया गया है। मूल्यांकन प्रणाली को कौशल आधारित बनाया गया है जिसमें परियोजनाएं, प्रस्तुतियां और व्यावहारिक कार्य शामिल होंगे।

इस संबंध में गुरु नानक मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य एवं सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. बलविंदर सिंह ने कहा कि इस बदलाव में विद्यालय प्रमुखों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उनके नेतृत्व में ही नवाचार, सहयोगात्मक शिक्षण और नैतिक एआई उपयोग को प्रभावी रुप से लागू किया जा सकेगा। यह बदलाव विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करेगा और उन्हें जिम्मेदार व जागरूक नागरिक बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें