कानपुर। दशमेश प्रीमियर लीग सीजन-2 (डीपीएल) में शनिवार को हुए पहले मैच में दशमेश इलेवन ने सुपर-15 टीम को 210 रनों से हराया। दूसरे मैच में ब्रदर्स इलेवन ने पंजाब टाइटंस को सात विकेट से हराया।
काकादेव स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में दशमेश इलेवन ने 15 ओवर में चार विकेट पर 254 रन बनाए। टीम से देवनदीप सिंह ने 110 और मनिंदर सिंह ने 56 रन की पारी खेली। वहीं सुपर-15 टीम 7.4 ओवर में 44 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में मनिंदर सिंह ने चार, रमनदीप सिंह और अखंड ने तीन-तीन विकेट झटके। मनिंदर सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में पंजाब टाइटंस ने 15 ओवर में 122 रन बनाए, जिसमें नीत ने 54 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सहज दीवान ने दो विकेट लिए। वहीं ब्रदर्स इलेवन ने 11.2 ओवर में तीन विकेट पर 123 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम से लखजीत सिंह ने 102 रन की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। सुखराज सिंह ने तीन विकेट लिए। (संवाद)