क्रैश से बचने के लिए डिजिलॉकर में दिया गया परिणाम
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। इसमें लाखों की संख्या में छात्र भाग लेते हैं। अब यह बात साफ है कि लाखों की संख्या में ही छात्र अपने परिणाम को एक साथ चेक करेंगे। ऐसी परिस्थिति में आशंका है कि बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो सकती है। इसलिए पहली बार डिजिलॉकर में परिणाम दिया गया है।