अपने परिवार के साथ हरदोई जिला टॉपर आलोक
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई के सीनियर बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की इंटरमीडिएट की परीक्षा में शहर के सेंट जेम्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र आलोक पटेल ने जनपद में टॉप किया है। उसे 96.6 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। सिपाही के बेटे आलोक ने पढ़ाई के दौरान न तो किसी कोचिंग में दाखिला लिया और न ही कोई ट्यूशन पढ़ी।
परीक्षा परिणाम आने और जनपद में टॉप किए जाने का पता चलते ही परिवार में खुशी का माहौल हो गया। सिविल लाइंस कैनाल रोड स्थित कालोनी में रहने वाले रामकिशोर पटेल उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं। इन दिनों उनकी तैनाती अमरोहा में है। रामकिशोर पटेल के पुत्र आलोक पटेल पढ़ाई में शुरुआत से ही मेधावी रहे हैं।