फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसी के तिलक में आया था मासूम, हर्ष फायरिंग में हुई मौत, बेटे का खून से सना शरीर देख मां खो बैठी होश

Thu, 02 May 2019 06:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में 8 साल के मासूम की मौत (फाइल फोटो)
विज्ञापन
औरैया के दिबियापुर में बुधवार की रात हुए एक मामले ने समारोह में मौजूद हर किसी का दिल दहला दिया। मौसी के तिलक समारोह में ग्राम अमौआहार में एक आठ वर्षीय बालक की हर्ष फायरिंग में मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद कोई रस्म नहीं हुई। मां बेटे का खून से सना शरीर देखकर अपने होश खाे बैठी।
विज्ञापन


हर्ष फायरिंग के आरोपी के खिलाफ मृतक के नाना ने दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम भगवंतपुर अकबरपुर कानपुर देहात निवासी सुंदरलाल बेटी का तिलक लेकर ग्राम अमौआहर में बुधवार की रात विजय सिंह के घर गए थे। समारोह में सुंदरलाल की बेटी का पुत्र सौरभ यादव (8) पुत्र अरविंद निवासी ग्राम सबसुख पुरवा भी था।

 
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग के दौरान पास में खड़े सौरभ को लगी थी गोली

रात लगभग 11 बजे तिलक की रस्में चल रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विजय सिंह के पुत्र विपिन के दोस्त गांव निवासी सोमवीर पुत्र उम्मेद ने कट्टे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पास में खड़े सौरभ को लगी और वह गिरकर तड़पने लगा। इससे समारोह में हड़कंप मच गया।

पुलिस को सूचना दी गई तो थाना पुलिस के साथ सीओ औरैया भी पहुंच गए। मृतक के नाना सुंदरलाल की तहरीर पर थाने में हर्ष फायरिंग में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। थाना पुलिस छापेमारी कर रही है। गांव के कई लोगों को पुलिस ने पूछतांछ के लिए पकड़ा है। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें