फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तांत्रिक के फेर में फंसा सीबीआई के क्लर्क का परिवार, लाखों रुपये की कर चुका है वसूली

Tue, 10 Jan 2023 11:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दिल्ली सीबीआई मुख्यालय में तैनात क्लर्क ने डीसीपी साउथ से शिकायत की है। क्लर्क ने कहा कि परिवार की महिलाएं कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। तांत्रिक लाखों रुपये की वसूली कर चुका है। उस पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सीबीआई में तैनात एक क्लर्क के परिवार की महिलाएं एक तांत्रिक के जाल में फंस गई हैं। वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हैं। तांत्रिक लाखों रुपये की वसूली कर चुका है। क्लर्क ने मंगलवार को डीसीपी साउथ से शिकायत कर तांत्रिक पर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन

नौबस्ता पुलिस को डीसीपी ने केस दर्ज कर तांत्रिक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। नौबस्ता निवासी पीड़ित सीबीआई मुख्यालय दिल्ली में क्लर्क है। वह मंगलवार को डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक तांत्रिक ने उनकी मां व नानी को अपने जाल में फंसाया है। वशीकरण कर भभूत देता है।
घर की महिलाएं अजीब बातें करती हैं। तांत्रिक को काफी रुपये भी दे चुकी हैं। जब उन्होंने मां व नानी को समझाने का प्रयास किया तो वह भड़कने लगीं। इसलिए अब उन्होंने पुलिस की मदद मांगी है। क्लर्क ने बताया कि तांत्रिक की उम्र तकरीबन 75 साल है। सही से उसको दिखाई तक नहीं देता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें