जालौन जिले के कुठौंद में खेतों में लगे खंभे से युवक का शव लटकता मिला। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बहन के यहां करतलापुर गांव में जन्मदिन समारोह में परिवार सहित आया था। जो रात में 11:00 बजे घर से निकला था। जब घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दी गई।
सुबह ग्रामीणों ने अज्ञात शव लटकता देखा तो थाना कुठौंद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त शिरोमणि दोहरे (35) पुत्र माता प्रसाद निवासी गोहन के रूप में की। परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।