फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नहीं पता चला मौत का कारण, दोबारा हुआ पोस्टमार्टम

Tue, 02 Apr 2024 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पांच दिन पहले नहर में मिले अज्ञात शव के पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता नहीं चला। मंगलवार को तीन डॉक्टरों के पैनल से दोबारा पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। शव का डीएनए भी पुलिस ने जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के लखना कस्बा में 28 मार्च को भोगनीपुर नहर में झाल पुल के पास 42 वर्षीय युवक का शव का फंसा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाया था। मृतक के शरीर पर कपड़े नहीं थे। शव कई दिन पुराना होने की वजह से क्षतविक्षत था। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया था। 72 घंटे बाद शिनाख्त न होने पर मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया। कई दिन तक पानी में पड़े रहने से शव के अंदरूनी अंग भी नहीं मिले।
पोस्टमार्टम करने वाले डाॅक्टर को मौत का कारण समझ नहीं आया। थाना पुलिस ने इस बात की जानकारी उच्चाधिकारियों दी। इसके बाद डीएम के आदेश पर मंगलवार को सैफई मेडिकल कॉलेज के डॉ. वेदांत, डॉ. पुष्पेंद्र व डॉ. कुलदीप के पैनल से पोस्टमार्टम दोबारा कराया गया। शव के सिर व गर्दन की स्थिति ज्यादा खराब होने की वजह से जिला अस्पताल में एक्स-रे के लिए भी ले जाया गया।
विज्ञापन

वहीं, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में रक्तदाता समूह की टीम ने यमुना घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पहली बार किए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था। इसके बाद दोबारा तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। डीएनए के लिए सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें