फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जेड स्क्वॉयर मॉल में शॉट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 04 Sep 2020 01:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जेड स्क्वॉयर मॉल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जेड स्क्वायर मॉल के प्रथम तल पर स्थित ग्लोबस शोरूम में गुरुवार की देर रात शॉट सर्किट से आग लग गई। शोरूम में रखे कपड़ों से आग ने भयंकर रूप ले लिया।
विज्ञापन


शोरूम से धुंआ निकल कर मॉल में भरने लगा। इस बीच सिक्योरिटी गार्ड की नजर पड़ी तो फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

थाना प्रभारी संजीतकांत ने बताया कि शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी 9.30 बजे शोरूम बंद कर चले गए थे। देर रात गार्ड ने आग लगने की जानकारी दी। शोरूम मालिक को सूचना दे दी गई है। करीब चार लाख रुपये के नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें