फोटो 03 डीएचटीबीएलआरपी 5 परिचय- मकनपुर चौकी में दबिश की नीति बनाते पुलिस कर्मी
हत्यारोपी पुलिस पकड़ से दूर, दबिश जारी
जांच में हथौड़ी से हमला और गमछा से गला दबाकने की बात आई सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के बारंडापुरवा गांव निवासी विजय प्रकाश की मकनपुर-अरौल मार्ग किनारे निर्माणाधीन मकान में हुई मौत के मामले के तीनों आरोपी 24 घंटे बाद भी पुलिस पकड़ से दूर हैं। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा और गुरुवार सुबह परिजनों ने शव का गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
मकनपुर चौकी इंचार्ज वेदप्रकाश मिश्र ने बताया कि एक सितंबर की रात किसी समय नशेबाजी के चलते बारंडापुरवा गांव निवासी विजय प्रकाश कटियार (48) की निर्मम हत्या कर दी गई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से ही हत्यारोपियों द्वारा प्रयुक्त एक हथौड़ी और गमछा बरामद किया है। आशंका है कि हत्यारोपियों ने इसी हथौड़ी और गमछे से विजय प्रकाश पर हमलाकर मौत के घाट उतारा। पुलिस सभी तीन हत्यारोपियों और एक अज्ञात की तलाश में जुटी है। बंभियापुर, बमनी, खाड़ामऊ गांवों में लगातार दबिश दी जा रही है, इसके साथ ही मोबाइल सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है, जल्द ही हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। उधर घटना के बाद गांवों में कई प्रकार की चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।