फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: झोपड़ी में आग लगने से एक के बाद एक हुए कई धमाके, दहल उठा गांव, तबाही बयां करती तस्वीरें

Thu, 30 May 2019 04:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 6
झोपड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में गुरुवार को उस समय दहशत फैल गई जब एक झोपड़ी में आग लगने से उसमें रखी आतिशबाजी व सुतली बम फटने से विस्फोट शुरू हो गया। विस्फोट इतना भयंकर था कि लोग घरों से बाहर निकल आए। पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

2 of 6
झोपड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
यह घटना कन्नौज के जसोदा चौकी क्षेत्र के गांव तरपुरवा की है। यहां एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग से झोपड़ी में रखी आतिशबाजी, सुतली बम फटने लगे। विस्फोटक सामिग्री दूर जा गिरीं।
विज्ञापन

3 of 6
झोपड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ श्रीकांत प्रजापति गुरसहायगंज पुलिस व जसोदा चौकी प्रभारी ने गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। वहीं फोरेन्सिक जांच टीम ने सुतली बारूद के नमूने लिये। कोतवाली पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर कोतवाली भेजा है।

4 of 6
झोपड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को सुबह 8 वजे तरपुरवा गांव में श्रीकृष्ण अपने फूंस बंगले में अवैध तरीके से सुतली बम तैयार कर रहा था। कूड़े में आग लगाने से तेज हवा के कारण के कारण झोपड़ी में आग लग गयी। झोपड़ी में रखे कई सैकड़ा बम में विस्फोट होना शुरू हो गया। जिससे विस्फोटक सामिग्री दूर दूर जा गिरी।
विज्ञापन

5 of 6
झोपड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विस्फोट होने से सुतली बम लगभग 50 फिट दूर मोहल्ले के उमा शंकर, अनुज, संजय के घरों में जा कर गिरे। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी गांव में तीन बार विस्फोट हो चुका है। हर बार सत्ता पक्ष के लोगों के दबाव में आकर पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती है। इससे सुतली बम बनाने वालों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
झोपड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
गांव में कई लोग अवैध रूप से सुतली बम बना कर शादी विवाह में आतिशबाजी के रूप में प्रयोग करते हैं। गांव में विस्फोट की सूचना पर आसपास के गांवों के लोग पहुंच गए। लोगो ने बताया कि झोपड़ी में आतिशबाजी सामान के अलावा तीन बोरी तुकमलिंगा, 15 हजार रुपये नगद, साईकिल, साइफन कपड़ा आदि समान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें