फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इन शहरों में आग उगल रहा सूरज, जानिए कब तक झेलना पड़ेगा नौतपा का कहर

Thu, 30 May 2019 10:19 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
धूप से बेहाल लोग - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर समेत उन्नाव, कन्नौज, महोबा, हमीरपुर, इटावा, बांदा आदि जगहों पर चिलचिलाती धूप का प्रकोप अभी जारी रहेगा। कानपुर से लेकर बुंदेलखंड में मरुस्थलीय क्षेत्र से आने वाली शुष्क हवाओं की वजह से लू चलेगी।

 
विज्ञापन

2 of 5
धूप से बेहाल लोग - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को भी उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से सुबह सात बजे से शाम के छह बजे तक धूप तेज रही। शाम के समय भी तापमान 40 डिग्री तक रिकार्ड किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।
विज्ञापन

3 of 5
धूप से बेहाल लोग - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार 30 मई तक तापमान में इसी तरह की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। दिन में आसमान साफ होने की वजह से धूप का असर तेज रहेगा। 

4 of 5
धूप से बेहाल लोग - फोटो : अमर उजाला
भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया 3 जून तक का संभावित तापमान
29 से 31 मई तक- 44 डिग्री सेल्सियस
1 से 3 जून तक- 43 डिग्री सेल्सियस

पिछले 8 वर्षों में मई का अधिकतम पारा
2018 में..41.6, 2017 में..43, 2016 में..42.4, 2015 में..41.6, 2014 में 42.2, 2013 में..43.1, 2012 में..40, 2011 में.41, 2010 में 44.4 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धूप से बेहाल लोग - फोटो : अमर उजाला
जानिए नौतपा में क्यों पड़ती है भीषण गर्मी
रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश के दौरान नौतपा आरंभ होता है। इन नौ दिनों में सूर्य की किरणें सीधी धरती पर अपनी तपिश छोड़ती हैं। यही कारण है कि इन नौ दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है। इस साल सूर्य 25 मई से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर गया है, जो 3 जून तक रहेगा। इस समय में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होते हैं उस समय चन्द्र नौ नक्षत्रों में भ्रमण करते हैं, इसलिए इसे नौतपा कहा जाता है। नौतपा के दौरान गर्मी अपने प्रचंड रूप में होती है। रोहिणी के दौरान अगर बारिश होती है, तो इसे आम भाषा में रोहिणी का गलना कहा जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें