फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन से मवेशी टकराया, बीस मिनट खड़ी रही ट्रेन 

Sun, 08 Aug 2021 06:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

रविवार सुबह दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर दिल्ली से बनारस जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे ही झींझक स्टेशन के अक्षयवट आश्रम के पास रात 09:29 बजे पहुंची। तभी इंजन से मवेशी टकरा गया।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के झींझक में रविवार रात दिल्ली से बनारस की तरफ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन से मवेशी टकरा गया। जिससे मांस के कुछ लोथड़े इंजन में फंस गए। ट्रेन करीब बीस मिनट तक अक्षयवट आश्रम के पास खड़ी रही। ट्रेन में मौजूद स्टाफ ने इंजन से लोथड़े हटाए तब ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन


रविवार सुबह दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर दिल्ली से बनारस जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे ही झींझक स्टेशन के अक्षयवट आश्रम के पास रात 09:29 बजे पहुंची। तभी इंजन से मवेशी टकरा गया। तेज आवाज के साथ मवेशी के चीथड़े उड़ गए और मांस के टुकड़े इंजन में फंस गए।

खतरे को भाप चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को खंभा संख्या 1081-20 के पास रोक लिया। ट्रेन में मौजूद टीएक्सआर स्टाफ ने इंजन से मांस के लोथड़े निकाले। इसके बाद ट्रेन को 09:49 बजे रवाना की जा सकी। यातायात निरीक्षक फफूंद बीके मीणा ने बताया कि डाउन की वंदेभारत एक्सप्रेस के इंजन में मवेशी टकराने से ट्रेन करीब बीस मिनट तक खड़ी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें